ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 June 2026

Jalandhar News: महाराणा प्रताप ने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के सामने कभी सिर नहीं झुकाया: किशनलाल शर्मा

Maharana Pratap never bowed his head before foreign invaders
Maharana Pratap never bowed his head before foreign invaders
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय समृति मंच की और से भारत माता के महान सपूत महाराणा प्रताप की जयंती पर किशनपुरा में एक विशाल कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में युवाओं ने महाराणा प्रताप की चित्र पर श्रदासुमन अर्पित करते हुए संकल्प लिया की देश व समाज की हित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब की अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने कहा की महलों की सुख को ठुकरा कर घास की रोटी स्वीकार करने वाले महाराणा प्रताप ने हमें सिखाया की स्वतंत्रता से बड़ा कोई वैभव नहीं होता और कहा की जिस महापुरुष ने मातृभूमि, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया, जिनकी वीरता और त्याग आज भी करोड़ों देशभक्तों के लिए प्रेरणा है, ऐसे हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि वंदन।

ये रहे उपस्थित

महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं थे, वे राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और अदम्य साहस के जीवंत प्रतीक थे। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के सामने कभी सिर नहीं झुकाया और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आज हम सभी का कर्तव्य है कि उनके आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा, संस्कृति रक्षा और समाज संगठन के कार्य में अपना योगदान दें। इस मोके पर पार्षद रवि कुमार, हरविंदर गोरा, अजमेर सिंह बादल, संदीप तोमर, ऋतिक, मुकुल, मंटू, गगनदीप, जगदीश, नन्नू, कर्ण, इन्दर सिंह, मंजीत, नवप्रीत, जसपाल, जसप्रीत सिंह, जतिन शर्मा आदि उपस्थित थे।