ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 01 September 2026

Jalandhar News: जालंधर के मकसूदां में कट गई अवैध कॉलोनी, RTI एक्टिविस्ट ने की शिकायत, अब कार्रवाई का इंतजार

Jalandhar News: जालंधर के मकसूदां में कट गई अवैध कॉलोनी, RTI एक्टिविस्ट ने की शिकायत, अब कार्रवाई का इंतजार

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मकसूदां इलाके में अवैध रूप से कॉलोनी काटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

रवि छाबड़ा का कहना है कि मकसूदां क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर कॉलोनी विकसित की जा रही है। उन्होंने इस मामले की शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की थी और निर्माण व कॉलोनी की वैधता की जांच कराने की मांग की थी।

अभी तक एक्शन नहीं

शिकायतकर्ता का आरोप है कि नगर निगम को जानकारी दिए जाने के बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय और विजीलैंस अधिकारियों से की जाएगी।

रवि छाबड़ा ने मांग की है कि नगर निगम इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और यदि कॉलोनी नियमों के विपरीत विकसित की जा रही है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

अवैध कालोनियों की भरमार

गौरतलब है कि जालंधर के विभिन्न इलाकों में अवैध कॉलोनियों और निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। अब मकसूदां का यह मामला भी चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, इस मामले में नगर निगम अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।