Monday, 03 August 2026
जालंधर
Jalandhar News: डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे मेयर वनीत धीर, संत निरंजन दास महाराज से लिया आशीर्वाद
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर ने डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर माथा टेका और संत श्री 108 निरंजन दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सर्वजन के कल्याण, पंजाब की तरक्की और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष, संगठन प्रभारी (नॉर्थ), सभी ब्लॉक अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। सभी ने धार्मिक आस्था के साथ डेरा सचखंड बल्लां में मत्था टेककर प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मेयर ने कहा कि वे जालंधर नॉर्थ के लोगों की सेवा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते रहेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।