Wednesday, 06 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर का सख्त एक्शन, डिफाल्टर कालोनाइजरों पर दर्ज होगी FIR, जब्त होगी संपत्ति
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के मेयर वनीत धीर ने सख्त फैसला लेते हुए साल 2013 में पास की गई कालोनियों के मालिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इन कालोनियों के मालिकों ने 13 साल पहले पार्ट पमेंट कर कालोनी तो पास करवा ली, लेकिन बकाया रकम जमा ही नहीं करवाया। मेयर ने कहा कि अगर 7 दिन के अंदर रैग्युलराइजेशन फीस जमा नहीं करवाई तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
जालंधर के मेयर वनीत धीर ने आदेश जारी करते हुए है कि साल 2013 में पास की गई कालोनियों के मालिकों ने 13 साल तक कोई पैसा जमा नहीं करवाया। इसे लेकर इन कालोनियों के मालिकों को पब्लिक नोटिस के जरिए फीस जमा करवाने की हिदायत दी गई थी।
illegal Colony[/caption]
कालोनियों की संपत्ति जब्त
मेयर वनीत धीर ने कहा है कि जिन कालोनाइजरों ने साल 2013 में पार्ट पमेंट कर कालोनी पास की और अब तक बकाया रकम जमा नहीं करवाया, उनको ब्याज समेत पैसा लिया जाएगा। इसके साथ इन कालोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज कर इनकी कालोनियों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। [caption id="attachment_109792" align="aligncenter" width="891"]
illegal Colony[/caption]