ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 29 November 2026

Jalandhar News: वार्ड-1 में सीवरेज लाइन और नए ट्यूबवैल का उद्घाटन, मेयर वनीत धीर ने दी लोगों को राहत

Jalandhar News: वार्ड-1 में सीवरेज लाइन और नए ट्यूबवैल का उद्घाटन, मेयर वनीत धीर ने दी लोगों को राहत

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं मेयर वनीत धीर ने वार्ड नंबर-1 के बीबीएन (बाबा बालक नाथ) एनक्लेव में नई सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य का उद्घाटन किया। इसके साथ ही बैंक कॉलोनी में नए ट्यूबवैल का भी उद्घाटन किया गया। इन विकास कार्यों से दोनों इलाकों के लोगों को सीवरेज और पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

बीबीएन एनक्लेव में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए नई लाइन बिछाई जाएगी। वहीं, बैंक कॉलोनी में नए ट्यूबवैल के शुरू होने से क्षेत्र के निवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।

जालंधर नॉर्थ के हर वार्ड का होगा सर्वांगीण विकास

इस मौके पर मेयर वनीत धीर ने कहा कि लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को सीवरेज, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ के किसी भी वार्ड की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे।

सड़क, सीवरेज और पेयजल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

वनीत धीर ने कहा कि जालंधर नॉर्थ के प्रत्येक वार्ड का सर्वांगीण विकास उनका लक्ष्य है। इसके लिए सड़क, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।

Mayor Vaneet Dhir.jpg

CM भगवंत मान के नेतृत्व में हो रहा पंजाब का विकास

मेयर वनीत धीर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के हर शहर और गांव के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार का उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर आम जनता को बेहतर सुविधाएं देना और उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करना है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, सीवरेज और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितैषी सोच और विकास को प्राथमिकता देने वाली नीतियों को जालंधर नॉर्थ के प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है।

ये गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद

इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज एवं हलका यूथ इंचार्ज इंद्रजीत सिंह, प्रधान मनजीत सिंह, अमरजीत सिंह, पवन कुमार शुक्ला, भारत भूषण, शुभम गुप्ता, भूपिंदर सिंह, रोहित गुप्ता, रोहित सक्सेना, मनोज मेहता, राजेश शर्मा, विकास और अभय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।