ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 24 August 2026

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम हाउस की बैठक से पहले कांग्रेस पार्षदों की बैठक, एजेंडे पर जताई आपत्ति

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम हाउस की बैठक से पहले कांग्रेस पार्षदों की बैठक, एजेंडे पर जताई आपत्ति

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की होने वाली हाउस मीटिंग से पहले कांग्रेस पार्षदों ने आपस में बैठक कर सत्ताधारी पक्ष को घेरने की रणनीति तैयार की। बैठक के दौरान नगर निगम की ओर से जारी किए गए एजेंडे को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने कई सवाल उठाए और उसमें खामियां होने का आरोप लगाया।

कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि एजेंडे में कुछ ऐसे काम शामिल किए गए हैं, जिनसे सीधे तौर पर चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एजेंडे में जालंधर शहर के केवल एक विधानसभा क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है, जो कथित तौर पर एजेंडे में साफ दिखाई दे रहा है।

सत्ताधारी पक्ष को घेरेंगे कांग्रेस पार्षद

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हाउस की बैठक के दौरान वे इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और सत्ताधारी पक्ष से जवाब मांगेंगे। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि शहर की जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों को भी बैठक में मजबूती से उठाया जाएगा।

इसके साथ ही एजेंडे में शामिल प्रस्तावों की खामियों को उजागर करते हुए नगर निगम प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों के विकास को समान प्राथमिकता मिलनी चाहिए और किसी एक क्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।

बैठक में ये नेता रहे मौजूद

कांग्रेस की बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी, गुरविंदरपाल सिंह, महिंदर सिंह, गुरनाम सिंह मुल्तानी, पवन कुमार, हरप्रीत वालिया, निर्मल कुमार, दविंदर शर्मा बॉबी, डॉ. जसलीन सेठी, उमा बेरी, नवदीप जरेवाल, नीरज जस्सल, सरबजीत कौर, आशु शर्मा, अनुराधा बंगा, गौरव शर्मा नोनी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।