ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 24 July 2026

Jalandhar Meriton Hotel: जालंधर का Meriton Hotel कभी भी हो सकता है सील, नगर निगम ने जारी किया फाइनल नोटिस, अगर आपका फंक्शन बुक है तो आज ही करवा लें कैंसिल, नहीं तो पछताएंगे

Mariton Hotel Jalandhar
Mariton Hotel Jalandhar
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Meriton Hotel Sealing Order: जालंधर में हाईवे पर बने मैरिटन होटल (Meriton Hotel) में अगर आपने कोई फंक्शन, पार्टी, मैरिज या रूम बुक करवाया है, तो अभी कैंसिल करवा लीजिए, नहीं तो आपकी पार्टी और मैरिज नहीं हो सकती है। क्योंकि होटल मैरिटन (Meriton Hotel) कभी भी सील हो सकता है, इसका पानी-बिजली और सीवरेज का कनैक्शन कभी भी कट सकता है। इसके लिए जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) की तरफ से अंतिम नोटिस जारी किया गया है। जालंधर के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) के निर्देश पर एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा ने मैरिटन होटल (Meriton Hotel) सील करने के लिए आदेश जारी किया है। इस संबंध में जालंधर नगर निगम ने होटल मैरिटन (Meriton Hotel) के मालिक को कई बार नोटिस जारी किया है। यही नहीं, अवैध बने मैरिटन होटल का बिजली, पानी और सीवरेज कनेक्शन काटने के लिए पीएसपीसीएल और ओएंडएम ब्रांच को नगर निगम की तरफ से पत्र लिखा गया है।

मैरिटन को अंतिम नोटिस

जालंधर नगर निगम के एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा ने बताया कि मैरिटन होटल (Meriton Hotel) को लगातार नोटिस जारी किया, लेकिन उसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया। एमटीपी रंधावा के मुताबिक नगर निगम ने मैरिटन होटल को 9 फरवरी और 7 मई 2026 को दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब तीसरा और फाइनल नोटिस 22 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। होटल मालिक से कहा गया है कि होटल खाली करवा दें, कभी भी होटल में सरकारी ताला लगाया जा सकता है।

मैरिटन होटल को जारी नोटिस

सब मर्सिबल पंप और स्वीमिंग पूल अवैध

नगर निगम के एमटीपी इकबालप्रीत सिंह के मुताबिक होटल मैरिटन (Meriton Hotel) का नक्शा 6 दिसंबर 2017 को पास किया गया था। उसके बाद ये होटल लगातार विवादों में रहा। होटल मालिक ने बिना किसी कंपलीशन सर्टिफिकेट के होटल शुरू कर दिया। यही नहीं, बिल्डिंग के अंदर सबमर्सिबल पंप लगाकर ऊपरी फ्लोर पर स्वीमिंग पूल बना लिया गया। जबकि लेआउट प्लान में न तो सबमर्सिबल पंप की मंजूरी है और न ही किसी तरह की स्वीमिंग पूल की मंजूरी ली गई है। [caption id="attachment_23739" align="aligncenter" width="1200"] होटल मैरिटन में अवैध रूप से बनाया गया स्वीमिंग पूल होटल मैरिटन में अवैध रूप से बनाया गया स्वीमिंग पूल[/caption] आपको बता दें कि होटल मैरिटन (Meriton Hotel) हमेशा से विवादों में रहा है। पहले इसके पार्टनरों में आपसी मारपीट को लेकर विवाद था, अब नया विवाद खड़ा हो गया है। जिससे अगर आपने इस होटल में कोई बुकिंग करवाई है तो तुरंत कैंसिल करवा लो, नहीं तो आपको पछताना पड़ेगा। (बिजली विभाग के इंजीनियर क्यों नहीं काट रहे हैं मैरिटन होटन की बिजली, पावरकाम का कौन इंजीनियर होटल में करता है ऐशबाजी और लेता है रिश्वत? अगली खबर में होगा खुलासा)