ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 20 September 2026

Jalandhar News: जालंधर में लापता 14 वर्षीय अर्जुन 3 दिन बाद मिला, परिवार ने ली राहत की सांस

Jalandhar News: जालंधर में लापता 14 वर्षीय अर्जुन 3 दिन बाद मिला, परिवार ने ली राहत की सांस

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर की गीता कॉलोनी से लापता हुआ 14 वर्षीय अर्जुन आखिरकार 3 दिन बाद मिल गया। बच्चे के लापता होने की खबर सामने आने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। अब अर्जुन के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार अर्जुन शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर से साइकिल लेकर पार्क में खेलने के लिए निकला था। वह रोजाना की तरह पार्क में साइकिल चलाने और इलाके के अन्य बच्चों के साथ खेलने गया था, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी घर वापस नहीं लौटा।

पुलिस थाने में शिकायत

अर्जुन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले आसपास के इलाके और पार्क में उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों की मदद से भी बच्चे को खोजने का प्रयास किया गया। जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दी।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

अर्जुन की माता गीता ने बताया था कि उनका बेटा पढ़ाई नहीं करता था और अक्सर पार्क में खेलने तथा साइकिल चलाने जाता था। बच्चे के अचानक लापता होने से परिवार चिंतित था।

अब 3 दिन बाद अर्जुन के मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली है। बच्चे के मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।