Wednesday, 18 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: मोहिंदर भगत ने गीता कॉलोनी में सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा आज स्थानीय वार्ड नंबर 51 की गीता कॉलोनी में 45.30 लाख रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई गई।
इस मौके पर संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (
Bhagwant Mann
) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पूरे राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि लोगों को बढिया सुविधाएं प्रदान की जा सकें।