Monday, 04 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: शिक्षा क्रांति को मिली नई गति, मोहिंदर भगत ने जालंधर में स्मार्ट क्लासरूम प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के स्तर को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘शिक्षा क्रांति’ अभियान के तहत आज जालंधर वेस्ट क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पंजाब के रक्षा सेवाएं भलाई, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने कोट सदीक स्थित सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में चार क्लासरूमों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।
इस मौके पर मंत्री मोहिंदर भगत (
Mohinder Bhagat
) ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और रुचि दोनों में वृद्धि होगी।
[caption id="attachment_11607" align="aligncenter" width="800"]
Exam[/caption]
Exam[/caption]