ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 30 March 2026

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम का आज पेश होगा बजट, शहर के लोगों को मिलने वाली है बड़ी राहत, पढ़ें पूरा बजट

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम का आज पेश होगा बजट, शहर के लोगों को मिलने वाली है बड़ी राहत, पढ़ें पूरा बजट
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहर के विकास के लिए मेयर वनीत धीर आज यानी सोमवार को नगर निगम के हाउस की बैठक में साल 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपए का बजट पेश करेंग। इस प्रस्तावित बजट में 200 करोड़ रुपए शहर के विकास कामों में खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 312.70 करोड़ रुपए विभागों पर और 55.56 करोड़ रुपए अन्य खर्चें होंगे। जालंधर  (Jalandhar)  के मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने बताया कि साल 2025-26 में 495.86 करोड़ रुपए बजट था, जिसमें 474.54 करोड़ रुपए की आमदनी और प्राप्तियां हुई थी। जिसके मद्देनजर साल 2026-27 के लिए 569.40 करोड़ रुपए बजट रखा गया है। इसमें शहर के विकास कामों को प्राथमिकता दी गई है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने कहा है कि शहर के विकास के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अफसरों को भी आमदनी को अचीव करने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर में विकास काम तेजी के साथ होगा। (Municipal Corporation Jalandhar Budget 2026-2027)

पढ़ें पूरा बजट