Monday, 04 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के हेल्थ अफसर डा. श्रीकृष्ण शर्मा बहाल, कमिश्नर ने गठित की जांच कमेटी, पढ़ें आदेश
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के सहायक हेल्थ अफसर डा. श्री कृष्ण शर्मा को सरकार ने बहाल करते हुए नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि को एक जांच कमेटी बनाने का आदेश जारी किया है। यह कमेटी यह जांच करेगी कि सहायक सेहत अधिकारी डा. श्रीकृष्ण शर्मा को जो डेटा मुहैया करवाया गया था, उसके लिए जिम्मेदार कौन है? फिलहाल डा. श्रीकृष्ण शर्मा को बहाल करते हुए नगर निगम जालंधर में फिर से काम सौंपा गया है।
जालंधर
(Jalandhar)
नगर निगम (Municipal Corporation) के सहायक सेहत अधिकारी डा. श्रीकृष्ण शर्मा को एनजीटी के आदेश पर सरकार ने सस्पैंड कर दिया था। आरोप था कि डा. श्रीकृष्ण शर्मा ने एनजीटी को एक मामले में गलत आंकड़े पेश किए। जिसके चलते एनजीटी ने सरकार को संबंधित अफसरों पर कार्रवाई का आदेश दिया था।