ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 10 January 2026

Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार को भी करनी पड़ेगी ड्यूटी, जारी हुआ आदेश

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी (Holiday) कैंसल कर दी गई है। जिससे नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार और रविवार छुट्टी वाले दिन भी दफ्तर और फील्ड में रहना होगा। इस संबंध में डीसी की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है और उसमें कहा गया है कि नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के अधिकारी और कर्मचारी अपना स्टेशन दो दिन नहीं छोड़ेंगे। जालंधर (Jalandhar) प्रशासन द्वारा जारी किए गए पत्र मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज और कल यानि 10 और 11 जनवरी को जालंधर (Jalandhar) दौरे पर रहेंगे। दोनों दिन शहर में कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके साथ ही नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के भी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के दौरे को लेकर सूचना जारी की गई है। [caption id="attachment_97982" align="aligncenter" width="1200"] Punjab CM Bhagwant Singh Mann News Punjab CM Bhagwant Singh Mann News[/caption]

मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

जालंधर (Jalandhar) जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए लेटर में मुख्यमंत्री किन प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे या कहां पर सार्वजनिक रैली करेंगे इसकी जानकारी नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान के दौरे से पहले नगर निगम जालंधर के कर्मचारियों अधिकारियों के लिए एक लेटर जारी किया गया है, इसमें कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

नगर निगम जालंधर (Municipal Corporation Jalandhar) की तरफ से जारी आदेश के अनुसार 10 और 11 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जालंधर शहर के दौरे पर रहेंगे। इसको देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने ये कदम उठाए हैं।

 डीसी ने जारी किया आदेश

डीसी की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि आज और कल नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के सभी अधिकारी और कर्मचारी स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का दो दिन के बाद जालंधर का यह दूसरा दौर है इससे पहले मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने 8 जनवरी को युद्ध नशे विरुद्ध का दूसरा पड़ाव जालंधर से शुरू किया था। दोनों नेता लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पहुंचे थे और पंजाब के लोगों को नशे पर की गई अब तक की कार्रवाई के बारे में बताया था।