Tuesday, 11 November 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में ओपनिंग से पहले अस्पताल की इमारत सील, जाने वजह
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम टीम ने कई महीने बाद बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने न्यू जवाहर नगर में नए खुलने जा रहे एक मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर Cloud 9 अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इमारत को सील कर दिया।
जानकारी के मुताबिक जालंधर
(Jalandhar)
नगर निगम की टीम ने अस्पताल की इमारत को सील कर दिया। एमटीपी मेहरबान सिंह ने बताया एटीपी रविंद्र की अगुआई में निगम की टीम अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल की बिल्डिंग को सील कर दिया।
[caption id="attachment_91924" align="aligncenter" width="1200"]
MCJ Jalandhar Daily Samvad[/caption]
Vaneet Dhir Mayor Jalandhar[/caption]
डिफेंस कालोनी के इस कामर्शियल इमारत की पार्किंग को बंद कर शटर लगाया गया है[/caption]
इसके साथ ही बनी कामर्शियल इमारत के मालिक ने बेसमेंट भरकर अंदर कामर्शियल काम शुरू कर दिया है। जिससे आए दिन यहां जाम लगा रहता है। इन इमारतों पर की डिफैंस कालोनी के लोगों ने शिकायत की थी। निगम कमिश्नर ने कार्रवाई के आदेश भी दिए थे।
MCJ Jalandhar Daily Samvad[/caption]
शिकायत के बाद एक्शन
कॉलोनी के लोगों ने शिकायत नगर निगम के अफसरों से की थी। इलाका निवासियों ने मेयर विनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि को अस्पताल की बिल्डिंग में पार्किंग की सुविधा ना होने की शिकायत की थी। इसके बाद बिल्डिंग ब्रांच ने ये कार्रवाई की।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
एमटीपी मेहरबान सिंह ने बताया कि पार्किंग की सुविधा अस्पताल में ना होने से आने वाले दिनों में पूरे इलाके में ट्रैफिक और पार्किंग की गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। लोगों की शिकायत पर नगर निगम कमिश्नर ने बिल्डिंग शाखा को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। [caption id="attachment_81645" align="aligncenter" width="1200"]
Vaneet Dhir Mayor Jalandhar[/caption]
नक्शे के विपरीत बनी इमारत
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि भले ही इस बिल्डिंग का नक्शा अस्पताल के रूप में पास करवाया गया है। लेकिन ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग के लिए जो जगह दिखाई गई थी, वहा मौके पर नहीं मिली। वहां निर्माण कार्य किया गया है, जो नियमों का उल्लंघन है। नगर निगम ने बिल्डिंग मालिकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द बिल्डिंग के नक्शे और संबंधित दस्तावेज पेश करें, ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके।डिफैंस कालोनी में कब होगी कार्रवाई?
डिफैंस कालोनी में गढ़ा रोड पर भी दो कामर्शियल इमारतें का चर्चा विषय बनी हुई है। डिफैंस कालोनी के लोगों ने इसकी लिखित शिकायत की थी, लेकिन निगम अफसरों ने कार्रवाई नहीं की। डिफैंस कलोनी की मोड पर गढ़ा रोड पर एक अस्पताल ने अब पार्किंग एरिया कवर कर तीन फ्लोर बना लिया है। [caption id="attachment_20362" align="aligncenter" width="1200"]
डिफेंस कालोनी के इस कामर्शियल इमारत की पार्किंग को बंद कर शटर लगाया गया है[/caption]
इसके साथ ही बनी कामर्शियल इमारत के मालिक ने बेसमेंट भरकर अंदर कामर्शियल काम शुरू कर दिया है। जिससे आए दिन यहां जाम लगा रहता है। इन इमारतों पर की डिफैंस कालोनी के लोगों ने शिकायत की थी। निगम कमिश्नर ने कार्रवाई के आदेश भी दिए थे।