ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 24 August 2026

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में आज खत्म हो सकती है हड़ताल, मेयर वनीत धीर यूनियन के प्रधानों को लेकर पहुंचे चंडीगढ़, मंत्री और अफसरों के साथ मीटिंग जारी

Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में आज खत्म हो सकती है हड़ताल, मेयर वनीत धीर यूनियन के प्रधानों को लेकर पहुंचे चंडीगढ़, मंत्री और अफसरों के साथ मीटिंग जारी

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी है। पिछले कई दिनों से चल रही इस हड़ताल के कारण नगर निगम के कामकाज पर असर पड़ रहा है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर यूनियन नेताओं और निगम प्रशासन के बीच सहमति नहीं बन पाने के चलते कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं।

इसी बीच जालंधर के मेयर वनीत धीर ने मामले को सुलझाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मेयर नगर निगम यूनियन के नेताओं के साथ चंडीगढ़ पहुंचे हैं। वहां संबंधित मंत्री और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। बैठक में कर्मचारियों की मांगों और हड़ताल खत्म करवाने को लेकर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।

हड़ताल जल्द खत्म होने की उम्मीद

मेयर वनीत धीर की इस पहल से कर्मचारियों की हड़ताल जल्द खत्म होने की उम्मीद जगी है। सूत्रों के अनुसार, यदि बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर सहमति बनती है तो आज शाम तक जालंधर नगर निगम की हड़ताल समाप्त हो सकती है।

हड़ताल के चलते नगर निगम की विभिन्न सेवाओं पर असर पड़ने से शहरवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब सभी की नजरें चंडीगढ़ में होने वाली बैठक के नतीजे पर टिकी हैं। अगर सरकार और यूनियन नेताओं के बीच समझौता हो जाता है तो कर्मचारियों के काम पर लौटने का रास्ता साफ हो जाएगा।