Wednesday, 26 August 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम कर्मचारियों की 27 अगस्त को छुट्टी, सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर 27 अगस्त 2026 को जालंधर नगर निगम की म्यूनिसिपल एम्प्लॉइज यूनियन (रजि.) के सदस्य पूरे दिन की सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे।
इस दौरान यूनियन की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया जाएगा। यूनियन की ओर से यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनरों की विभिन्न मांगों के समर्थन में किए जा रहे ‘महाहड़ताल’ के तहत लिया गया है।
मांगों को जल्द पूरा करने की मांग
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में लंबित डीए जारी करना, वर्ष 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना और ग्रेच्युटी का लाभ देना तथा 17 जुलाई 2020 को जारी पत्र को वापस लेना शामिल है।
27 अगस्त को नगर निगम के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की जाएगी।