ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 08 July 2026

Jalandhar News: जालंधर में दो स्कूली बसों की आपस में भयानक टक्कर, अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलटी

नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर
नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर
डेली संवाद, नकोदर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के नकोदर इलाके के पास बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। यहां दो स्कूली बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय दोनों बसों में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों बसें अपने-अपने रूट पर बच्चों को लेने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान नकोदर के पास दोनों की आपस में टक्कर हो गई।

बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त

हादसे में कैंब्रिज स्कूल की बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का आगे और पीछे का हिस्सा काफी नुकसानग्रस्त हुआ है। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। [caption id="attachment_22908" align="aligncenter" width="1200"] नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए पलटी हुई बस में फंसे ड्राइवर और कंडक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि दोनों को गंभीर चोटें नहीं आईं और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटनाग्रस्त बसों को सड़क से हटवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।