ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 22 December 2025

Jalandhar: जालंधर के न्यू गौतम नगर के पास काटी अवैध कालोनी, पानी-सीवरेज कनेक्शन भी जोड़ा, लोगों ने किया कड़ा विरोध

Jalandhar-illegal-Colony-New-Gautam-Nagar
Jalandhar-illegal-Colony-New-Gautam-Nagar
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar New Gautam Nagar illegal Colony News: जालंधर में अवैध कालोनियों पर नगर निगम के अफसरों की मिलीभगत जारी है। जालंधर नार्थ हलके में एक साथ तीन अवैध कालोनियां काटी गई हैं, जिससे नगर निगम को भारी नुकसान हुआ है। जालंधर (Jalandhar) के न्यू गौतम नगर में अवैध कालोनी में रात में सीवरेज लाइन बिछाने का जमकर विरोध है। इसकी शिकायत भी फोन पर निगम अफसरों से की गई। लेकिन मौके पर कोई भी नगर निगम का अधिकारी नहीं पहुंचा। कालोनाइजर ने धक्के से सीवर लाइन जोड़ दी, जिसका मोहल्ले के लोगों ने कड़ा विरोध किया। [caption id="attachment_95765" align="aligncenter" width="1200"] Illegal Colony Illegal Colony[/caption]

न्यू गौतम के पास अवैध कालोनी

वार्ड-60 में पड़े न्यू गौतम नगर के पास अवैध रूप से कालोनी काटी गई है। इस कालोनी में पानी और सीवरेज लाइन अवैध रूप से जोड़ा गया। रात में डिच मशीन के साथ कालोनी के कारिंदों ने पानी और सीवरेज का कनेक्शन जोड़ लिया। जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया। यहां के लोगों का कहना है कि अवैध सीवर कनेक्शन जोड़ने से न्यू गौतम नगर में सीवर जाम की समस्या पैदा होगी। इसे लेकर लोगों ने निगम और जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। वार्ड-60 के न्यू गौतम नगर में एक कॉलोनी विकसित की जा रही है। [caption id="attachment_91924" align="aligncenter" width="1200"] MCJ Jalandhar Daily Samvad MCJ Jalandhar Daily Samvad[/caption]

अवैध रूप से पानी-सीवरेज कनेक्शन

इस अवैध कॉलोनी के सीवरेज को न्यू गौतम नगर की मुख्य लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जबकि न्यू गौतम नगर में पहले से ही सीवर जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। ऐसे में कॉलोनी का अवैध तरीके से सीवर जोड़ने से समस्या और बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर
कॉलोनी में रात के समय सीवर कनेक्शन जोड़ने का काम किया जाता है। इस संबंध में पार्षद गुरजीत सिंह ने कहा कि अवैध कॉलोनी का सीवर न्यू गौतम नगर की सीवर लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को निगम में अधिकारियों से भी शिकायत की जाएगी। [caption id="attachment_95763" align="aligncenter" width="1200"] Illegal Colony Illegal Colony[/caption]

रेरू पिंड के पास गौशाला के पीछे अवैध कालोनी

वहीं, नार्थ हलके में ही रेरू पिंड के पास गौशाला के पीछे अवैध कालोनी काटी गई है। इस अवैध कालोनी की भी शिकायत लोगों ने निगम अफसरों से की है। लेकिन अभी तक इस अवैध कालोनी के खिलाफ नगर निगम ने कोई एक्शन नहीं लिया, जिससे लोगों में रोष है।

बुलंदपुर में अकाली नेता काटी कालोनी

इसके अलावा नार्थ हलके में ही बुलंदपुर के पास भी एक अकाली नेता द्वारा अवैध कालोनी काटी गई है। इस अवैध कालोनी की कई लोगों ने की शिकायत है, लेकिन निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने आरोप लगाया है कि निगम अफसरों की मिलीभगत से अवैध कालोनियां काटी जा रही है।