ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 02 June 2025

Jalandhar News: सतगुरु कबीर महाराज जी की जयंती पर 11 जून को शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Jalandhar News: सतगुरु कबीर महाराज जी की जयंती पर 11 जून को शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में सतगुरु कबीर महाराज जी की जयंती का राज्य स्तरीय समारोह जालंधर (Jalandhar) में आयोजित किया जाएगा। इसी के संदर्भ में 11 जून को मुख्य सतगुरु कबीर मंदिर भार्गव कैंप से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल जिसके संबंध में आज आप नेता अतुल भगत ने सतगुरु कबीर मंदिर के पदाधिकारियों से शौभायात्रा की तैयारियों की जानकारी ली।

ये रहे मौजूद

उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ मंदिर में एक बैठक का आयोजन भी किया गया। अतुल भगत ने शौभायात्रा के रास्ते में आने वाली समस्याओं को निगम अधिकारियों के समक्ष रखा तथा उनको तुरंत प्रभाव से ठीक करने को कहा, जिसमें टूटी सड़कों को नया बनाने ,पैच वर्क, सिवरेज सफाई, स्ट्रीट लाइट का उचित बंदोबस्त करने को कहा। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन सतीश बिल्ला, प्रधान राकेश भगत, अशोक कुमार, बलदेव कुमार,पार्षद पति सौरभ सेठ,पार्षद हरजिंदर लाडा, ज्वाइंट कमिश्नर मनदीप कौर,एसई रजनीश डोगरा,एसई गगनेजा, एसडीओ करन दत्ता, एसडीओ हरप्रीत सिंह,जेई गितांश, जेई हरिंद्र सिंह तथा नगर निगम का अन्य स्टाफ मौजूद था।