ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 20 March 2025

Jalandhar News: जालंधर के बस्ती पीरदाद रोड की अवैध कालोनी पर निगम की बड़ी कार्ऱवाई, यहां मत खरीदना कोठियां, नहीं तो डिच चल जाएगी

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) और मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) अवैध कालोनियों औऱ निर्माणों पर सख्त एक्शन कर रहे हैं। मेयर वनीत धीर के निर्देश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज काला संघिया रोड पर अवैध निर्माण और बस्ती पीरदाद रोड पर अवैध कालोनी में हो रहे निर्माण पर कार्ऱवाई की।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय छात्र गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) की बिल्डिंग शाखा ने आज काला संघिया रोड पर एक एक्सटेंशन कालोनी में हो रहे अवैध कोठियों के निर्माण का काम रोक दिया।

निगम अधिकारियों की टीम ने बताया कि करीब 2 एकड़ में अवैध कालोनी विकसित की गई है, जिसमें अवैध कोठियां बनाई जा रही है। सारा काम रुकवा दिया गया है।

बस्ती पीरदाद गुरुद्वारा साहिब के सामने कालोनी

इसके अलावा बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने बस्ती पीरदाद गुरुद्वारा साहिब के सामने एक एकड़ में काटी गई अवैध कालोनी पर कार्ऱवाई की। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि करीब एक एकड़ में प्लाटिंग की जा रही है, जो अवैध है। जिससे इस अवैध कालोनी का काम रुकवा दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले काला संघिया रोड पर पिंक सिटी के पास काटी जा रही अवैध कालोनी का काम रुकवाया गया है। इसके अलावा बस्ती पीरदाद रोड पर कई अवैध कालोनियां पनप रही हैं। इस रोड पर अवैध तरीके से कोठियां बनाकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। जल्द ही यहां बड़ी कार्ऱवाई देखने को मिल सकती है।