ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 15 February 2025

Jalandhar News: जालंधर में निगम की बड़ी कार्रवाई, RTI एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा की शिकायत पर अवैध दुकानें सील

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में नगर निगम (Municipal Corporation) की टीम ने कई दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा की शिकायत पर की गई है। शिकायत के बाद नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने कार्रवाई के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) से शिकायत की थी कि लेदर कांप्लेक्स में मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग पर अवैध रूप से कई दुकानों बनाई जा रही है, जिससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

Illegal building seal in Jalandhar
Illegal building seal in Jalandhar

दुकानों को सील करने का आदेश

शिकायत के बाद कमिश्नर ने बिल्डिंग ब्रांच को जांच के आदेश दिए। जिसमें रवि छाबड़ा की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद कमिश्नर ने दुकानों को सील करने का आदेश दिया।

Gautam-Jain-IAS
Gautam-Jain-IAS

नगर निगम के कमिश्नर के आदेश के बाद बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग पर बनी गिल डेयरी एंड स्वीट शाप को सील कर दिया। यही नहीं, नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने कहा है कि अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी।