ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 23 February 2025

Jalandhar News: जालंधर की मेन मार्केट में बड़ा हंगामा, जानें पूरा मामला

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में मशहूर मार्कीट में भारी हंगामा हुआ है, जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची। दरअसल, जालंधर (Jalandhar) के मॉडल टाउन (Model Town) में हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि NRI की कोठी पर कब्जे को लेकर माडल टाऊन मार्कीट में खूब हंगामा हुआ। मौके पर पुहंची बुजुर्ग महिला ने किराएदार पर कोठी पर जबरदस्ती कब्जा करने के आरोप लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जानकारी अनुसार माडल टाऊन में कोठी पर कब्जे के बाद पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसकी कोठी में पिछले कुछ समय से दो किराएदार रहते थे, जिनमें से एक ने जबरन उनकी कोठी पर कब्जा कर लिया और उसे आगे किसी को बेच दिया गया।

There was a huge uproar in Model Town
There was a huge uproar in Model Town

मामले की छानबीन जारी

वहीं दूसरी तरफ वहां पर मकान तैयार कर रहे मकान मालिक का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि बुजुर्ग महिला कौन है। मौके पर पहुंचे  मार्कीट प्रधान राजीव दुग्गल ने कहा कि बुजुर्ग महिला वडाला की रहने वाली है, महिला ने बताया कि उनके दो भाई जोकि कनाडा में रहते हैं, उनके घर की वह केयरटेकर हैं।  

महिला का आरोप है कि बावा भंडारी नामक युवक ने उनके इस मकान को तोड़कर नया मकान बनाना शुरू कर दिया गया है। वहीं उक्त जगह पर मकान तैयार कर रहे मालिक का कहना है कि उन्होंने उक्त कोठी की रजिस्ट्री करवाई है, जिसके बाद ही वह यहां पर काम शुरू करवा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नं. 6 की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन कर रही है।