Tuesday, 25 February 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के 14 मुलाजिमों के कामकाज में बदलाव, मंदीप मिट्ठू से तहबाजारी वापस लेकर डाग कंपाउंड का काम सौंपा
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) एक्शन में है। उन्होंने एक साथ कई अफसरों व मुलाजिमों के काम बदल दिए हैं। जिससे नाराज होकर निगम मुलाजिमों ने आज कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुछ देर तक कामकाज ठप कर दिया। इसके बाद मेयर वनीत धीर के साथ मीटिंग हुई। उसके बाद सभी अधिकारी काम पर लौट आए।
यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण
जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) ने हरप्रीत वालिया से वाटर सप्लाई का कामकाज वापस लेकर स्टोर का कामकाज सौंप दिया गया है। वालिया के पास पहले भी स्टोर था, लेकिन बीच में उनसे स्टोर ब्रांच का कामकाज ले लिया गया था।

राजेश शर्मा का विज्ञापन शाखा का काम
इसके साथ ही सुपरिंटैंडेंट अश्वनी गिल को एडवरटाइजमेंट का भी काम सौंपा गया है। सुपरिंटैंडेंट मनदीप सिंह मिट्ठू से तहबाजारी शाखा का काम वापस लेकर डाग कंपाउंड का काम सौंपा गया है। इसके अलावा सिस्टम मैनेजर राजेश शर्मा का विज्ञापन शाखा का काम सौंपा गया है।
इन मुलाजिमों का कामकाज बदला
