ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 12 February 2025

Jalandhar News: जालंधर में JDA के SDO के खिलाफ विजीलैंस से शिकायत, सरकार को करोड़ों रुपए नुकसान करवाने का आरोप

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर डेवलेपमेंट अथारिटी (JDA) के एसडीओ के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) में अवैध रूप से कालोनी कटवा कर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाने को लेकर शिकायत हुई है। शिकायत के बाद विजीलैंस ब्यूरो ने एसडीओ और शिकायतकर्ता आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह को समन भेजा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

जानकारी के मुताबिक आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह ने जालंधर (Jalandhar) में वडाला चौक के आगे नकोदर रोड पर एक कालोनी की शिकायत की थी। सिमरनजीत सिंह के मुताबिक उक्त कालोनी को गलत तरीके से रेग्युलराइज कर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान कराया गया।

JDA News
JDA News

करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया

आरटीआई एक्टिविस्ट के मुताबिक जेडीए के एसडीओ के इलाके में आते इस कालोनी को गलत ढंग से पास कर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया गया, जिससे उन्होंने इसकी शिकायत विजीलैंस ब्यूरो से की थी।

विजीलैंस द्वारा भेजा गया समन

विजीलैंस ब्यूरो ने इस संबंध में समन जारी करते हुए सिमरनजीत सिंह को 13 फरवरी को अपने बयान और साक्ष्य देने के लिए बुलाया है। वहीं इस संबंध में एसडीओ की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है। अगर अपनी प्रतिक्रिया देना चाहते हैं तो 9888190945 पर WhatsApp कर सकते हैं।