Friday, 25 July 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में कांग्रेसी नेताओं ने घेरा नगर निगम मुख्यालय, जमकर नारेबाजी
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर शहर (Jalandhar City) में सीवरेज, सफाई, सड़क और पेयजल की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने आज धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) के अगुवाई में कांग्रेसी पार्षदों और नेताओं ने नगर निगम मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और मेयर के खिलाफ नारेबाजी की गई।
Jalandhar Congress Protest[/caption]
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान
जिला कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी (Rajinder Beri) ने कहा कि शहर में सीवरेज की समस्या से लोग परेशान हैं। बारिश का सीजन और सीवरेज के ओवर फ्लो होने के कारण कई इलाकों में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि मेयर वनीत धीर पूरी तरह से फ्लाप साबित हुए हैं। क्योंकि शहर में न तो सफाई करवा पा रहे हैं और न ही सीवरेज की सफाई हो पा रही है। [caption id="attachment_79490" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Congress Protest[/caption]