Thursday, 26 June 2025
पंजाब
Jalandhar News: डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए सख्त आदेश
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आम लोगों को राजस्व विभाग से संबंधित सेवाएं पूरी पारदर्शिता, सुचारू रूप से तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रदान करना सुनिश्चित करें तथा अपने काम के लिए दफ्तर में आने वाले व्यक्तियों को हर संभव सुविधा प्रदान करें।
डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश[/caption]
उन्होंने अधिकारियों को डोर-टू-डोर सर्वे के काम में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जिला राजस्व अधिकारी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के लिए दैनिक आधार पर निगरानी रखें। जालंधर में ‘इजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम’ शुरू करने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने इसके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता, स्टाफ के उचित प्रशिक्षण, आवश्यक उपकरण आदि पर जोर दिया।
प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की
बुधवार को स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में राजस्व विभाग की बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जालंधर ( Jalandhar ) में ‘इजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम’ को लागू करने की चल रही प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की, जिसमें ‘मेरा घर मेरे नाम’, खसरा मैपिंग, वसूली के मामले, म्यूटेशन, राजस्व कोर्स के मामले, ई-सेवा पेंडेंसी, जमाबंदी का डिजिटलीकरण आदि की प्रगति शामिल है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम डा.अग्रवाल ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांवों में किए जा रहे ग्राउंड ट्रूथिंग (डोर-टू-डोर सर्वे) कार्य की समीक्षा की और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 890 गांवों में ड्रोन सर्वे के बाद 528 नक्शे-1 प्राप्त हुए, जिनके आधार पर गांवों में डोर-टू-डोर सर्वे का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि 287 नक्शे-1 की ग्राउंड ट्रूथिंग पूरी हो चुकी है। [caption id="attachment_76098" align="alignnone" width="1200"]