ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 21 June 2025

Jalandhar News: जालंधर में IAS अफसर समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में गोलीबारी के मामले में महिला आईएएस अफसर, उनके पति और गनमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मामला प्लाट में मिट्टी डालने को लेकर था। इसके बाद गनमैन ने गोली चला दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।

गनमैन ने चलाई गोली

जालंधर (Jalandhar) के पिम्स अस्पताल के पास छोटी बारादरी में शनिवार सुबह गोली चलने की घटना हुई। पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी बबीता कलेर के गनमैन ने एक व्यक्ति पर गोली चला दी, जिससे उसकी टांग में गोली लग गई। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली चलाने वाला गनमैन बबीता कलेर के पति स्टीफन कलेर के साथ था। [caption id="attachment_75608" align="aligncenter" width="1200"] Firing in Jalandhar Firing in Jalandhar[/caption] जानकारी के मुताबिक, प्रबल सरिया के मालिक सुलक्षण सिंह का मैनेजर कुछ लोगों को लेकर सुलक्षण सिंह के प्लॉट में मिट्टी डलवाने पहुंचे थे। उसी समय सामने रहने वाले स्टीफन अपने गनमैन के साथ बाहर आए और बहस के बाद गनमैन ने गोली चला दी। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इस मामले में देर रात थाना नंबर-7 में आईएएस अफसर बबीता कलेर, उनके पति स्टीफन कलेर और उनके गनमैन सुखकरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। [caption id="attachment_75609" align="aligncenter" width="1200"] Steven kaler jalandhar Steven kaler jalandhar[/caption]

बचाव में चलाई गनमैन ने गोली

वहीं, स्टीफन कलेर ने कहा है कि प्लाट पर मिट्टी डालने के लिए पहुंचे लोगों को मालिक से बात करवाने के लिए कहा गया था। मेरी प्लाट मालिकों से बात करवाई गई और मैं अंदर चला गया था। मगर इस दौरान उक्त प्लाट पर मिट्टी डालने आए लोगों ने गनमैन के साथ लड़ाई शुरू कर दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने मारपीट करने की कोशिश की, जिसके चलते गनमैन ने बचाव करते हुए गोली चला दी।

पढ़ें पूरी FIR

मौके से बरामद हुआ खोल

एसीपी जगरूप कौर ने कहा है कि घटना स्थल पर गोली चलने की सूचना मिली थी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। एसीपी ने माना की सरकारी कर्मी की ओर से गोली चलाई गई है। मौके पर लोगों ने गोली का खोल भी बरामद किया है। [caption id="attachment_75607" align="aligncenter" width="1200"] Firing in Jalandhar Punjab Firing in Jalandhar Punjab[/caption] लोगों ने पुलिस पर कार्रवाई करने के आरोप लगाए है। वहीं, एसीपी जगरूप ने कहा- फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले अगली कार्रवाई की जाएगी।