Monday, 01 September 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में भारी बारिश, सड़कें-गलियां जलमग्न, घरों में घुसा पानी, रेड अलर्ट जारी
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Flood in Punjab News Update: लगातार मूसलाधार बारिश से जालंधर (Jalandhar) शहर भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। शहर की सभी सड़कें और गलियां डूब गई हैं। मौसम विभाग (IMD) ने जालंधर समेत 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
वहीं, जालंधर
(Jalandhar)
के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल (Himanshu Aggarwal IAS) अपनी टीम के साथ खुद फील्ड में राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं। जालंधर में भारी बारिश के बीच कई इलाके में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। निचले इलाके की कालोनियों में पानी भर गया। लोगों के घरों में पानी भरने से घरेलू जीचें खराब हो गई हैं।
[caption id="attachment_83664" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल सड़क पर उतरे[/caption]
जालंधर के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल सड़क पर उतरे[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
जालंधर के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल सड़क पर उतरे[/caption]
8 जिलों में तूफान की चेतावनी
हिमाचल (Himachal) से सटे 8 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश के साथ 40 किमी की रफ्तार तक तेज हवाएं चल सकती हैं।हेल्पलाइन नंबर जारी
जालंधर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा- पिछले 6 घंटे से लगातार बारिश होने के कारण शहर के कई स्थानों पर पानी जमा हो गया है और कुछ जगहों पर बिजली की सप्लाई में भी बाधा आई है। आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि प्रशासन के सभी विभागों की टीमें तैनात हो चुकी हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?
यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या है या कोई आपातकालीन स्थिति है तो कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0181-2240064 पर फोन किया जा सकता है, हमारी टीमें तुरंत आपकी मदद के लिए पहुंच जाएंगी। [caption id="attachment_83665" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल सड़क पर उतरे[/caption]
पंजाब के लिए फ्लैश अलर्ट जारी
पंजाब भर में बारिश व तूफान को लेकर 11.30 बजे तक फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। जिस अनुसार- खन्ना, पायल, लुधियाना ईस्ट, चमकौर साहिब, समराला, रूपनगर, मोगा, शाहकोट, सुल्तानपुर लोधी, खडूर साहिब, रायकोट, जगराओं, लुधियाना वेस्ट, फगवाड़ा शामिल है। इसके अलावा फिल्लौर, नकोदर, जालंधर-1, कपूरथला, जालंधर-2, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, बाबा बकाला, बटाला, भुलत्थ, दसूहा, मुकेरियां, गुरदासपुर में आंधी/बिजली के साथ भारी बारिश संभवना है। [caption id="attachment_80138" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]