Thursday, 21 August 2025
पंजाब
Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू आदमपुर में गिरफ्तार, केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर जागरुकता कैंप लगाने पहुंचे थे
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: प्रधानमंत्री रोजगार योजना समेत केंद्र सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए भाजपा (BJP) नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने आदमपुर हलके में कैंप लगाया था। इस दौरान पुलिस ने सुशील रिंकू और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। सुशील रिंकू ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।
Sushil Rinku News[/caption]
यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को लोगों तक नहीं पहुंचा रही है। जिससे पंजाब के लोगों को केंद्र सरकारी की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर भाजपा ने तय किया कि हर हलके में कैंप लगाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरुक किया जाएगा, साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। [caption id="attachment_82363" align="aligncenter" width="1280"]
Sushil Rinku News[/caption]