Tuesday, 08 July 2025
पंजाब
Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू की मेहनत रंग लाई, पीएपी के पास जल्द शुरू होगा आरओबी का निर्माण
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) की एक और मेहनत रंग लाई है। सुशील रिंकू की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने जालंधर (Jalandhar) में पीएपी चौक (PAP Chaok) के पास आरओबी (ROB) निर्माण को मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
इसके लिए सुशील रिंकू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से दिल्ली में मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा था। इस आरओबी के बनने से जालंधर (Jalandhar) समेत आसपास के कई इलाकों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि पीएपी चौक में लंबे समय से लंबित प्रस्तावित आरओबी के निर्माण के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने हरी झंडी दे दी है।