Tuesday, 02 September 2025
एजुकेशन
Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में फ्रेशर्स पार्टी उड़ान का आयोजन
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में फ्रेशर्स पार्टी उड़ान 2025 का आयोजन बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित इस समारोह ने पूरे कैंपस को रंगीन रोशनी, संगीत और जोश से भर दिया।
Freshers Party Organized at St. Soldier Hotel Management institute[/caption]
Freshers Party Organized at St. Soldier Hotel Management institute[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
कार्यक्रम की शुरुआत फ्रेशर्स के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। विद्यार्थियों ने शानदार डांस परफॉर्मेंस, मधुर गीत और हास्य से भरपूर नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। [caption id="attachment_83835" align="aligncenter" width="2560"]
Freshers Party Organized at St. Soldier Hotel Management institute[/caption]
रचनात्मकता दिखाने का अवसर
रैंप वॉक और टैलेंट राउंड ने नए छात्रों को आत्मविश्वास और रचनात्मकता दिखाने का अवसर दिया। प्रतिभागियों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उपाधियाँ घोषित की गईं जिसमें मिस्टर फ्रेशर हरजोत सिंह, मिस फ्रेशर सिमरनदीप कौर, मिस्टर पर्सनैलिटी – कौस्तुभ, मिस पर्सनैलिटी योगिता, मिस्टर हैंडसम अमनदीप सिंह बने। [caption id="attachment_83837" align="aligncenter" width="2560"]
Freshers Party Organized at St. Soldier Hotel Management institute[/caption]