ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 26 August 2025

Jalandhar News: जालंधर के AAP नेता काकू आहलूवालिया के प्रयास से 15 साल की बच्ची बरामद

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर कैंट के AAP नेता काकू आहलूवालिया (Kaku Ahluwalia) के प्रयास से 15 साल की बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामला डिवीजन नंबर सात के इलाके से किडनैप की गयी 15 साल की बच्ची का है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

जालंधर (Jalandhar) में आप नेताओं के प्रयास के बाद 15 साल की बच्ची को बरामद कर लिया गया है। बच्ची को यूपी के बहराईच के बेहरा थाना के अधीन क्षेत्र से बरामद किया गया है। उक्त बच्ची कैंट हलका के गढ़ा इलाके की रहने वाली है और उसको एक युवक धोखे से बहला फुसलाकर ले गया था। [caption id="attachment_83028" align="aligncenter" width="1200"] Kaku Ahluwalia Jalandhar Kaku Ahluwalia Jalandhar[/caption]

काकू आहलूवालिया का प्रयास

कैंट इलाके के आप के नेता काकू आहलूवालिया के ध्यान में मामला आया तो उनहोंने मामले को सीएम कार्यालय तक पहुंचाया और यूपी पुलिस के साथ तालमेल बनाने की गुहार लगायी। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और काकू आहलूवालिया ने सीपी धनप्रीत कौर से बात कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। [caption id="attachment_74860" align="aligncenter" width="1200"] Dhanpreet Kaur IPS Dhanpreet Kaur IPS[/caption] जिसके बाद टीम का गठन कर यूपी रवाना किया गया और वहां बहराईच से लड़की को बरामद कर लिया जबकि लड़का फरार हो गया। शाम को बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद आप नेता काकू आहलूवालिया व आप नेत्री पूजा सिंह बच्ची के घर गए और आश्वासन दिया कि आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा।