ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 31 August 2025

Jalandhar News: जालंधर में 3.50 Kg हेरोइन और 2 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Jalandhar News: जालंधर में 3.50 Kg हेरोइन और 2 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) को बड़ी सफलता मिली है। जालंधर पुलिस ने एक व्यक्ति को 3.50 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने X पर पोस्ट किया है।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?

पंजाब (Punjab) के डीजीपी (DGP) गौरव यादव (Gaurav Yadav IPS) ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जालंधर (Jalandhar) पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने खांबड़ा निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 3.50 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। [caption id="attachment_73338" align="aligncenter" width="1200"] Gaurav Yadav IPS DGP Punjab Gaurav Yadav IPS DGP Punjab[/caption]

पूरे रैकेट की पहचान को जांच शुरु

डीजीपी गौरव यादव के अनुसार जालंधर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की पहचान और उसे ध्वस्त करने के लिए जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए मंजीत सिंह के नेटवर्क में कौन कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच व्यापक स्तर पर हो रही है।

सीएम मान की अगुवाई में नशे पर प्रहार जारी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब पुलिस सीमा पार पाकिस्तान के ड्रग सिंडिकेट की जड़ों पर प्रहार करने और पंजाब के लोगों को नार्को-आतंकवाद के खतरे से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।