Monday, 01 September 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में केसर और मक्खन ढाबे पर होगी कार्रवाई! विजीलैंस की रिपोर्ट, निगम अफसरों पर भी गिरेगी गाज
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के पटेल चौक के पास स्थित केसर और मक्खन ढाबा मालिक व नगर निगम के अधिकारिय़ों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई। यह सिफारिश पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के उच्च अधिकारियों ने की है। इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र जारी हुआ है।
जालंधर
(Jalandhar)
के आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट रविंदरपाल सिंह चड्ढा ने बताया कि पटेल चौक के पास कुछ दुकानों को खरीद कर केसर नानवेज और मक्खन वेज ढाबा खोल दिया गया। यही नहीं उक्त ढाबे के ऊपरी मंजिल पर किट्टी हाल और होटल के कमरे बनाए गए। इसकी शिकायत उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर से की थी। तब इस इमारत के मालिक को नोटिस जारी हुआ था।
[caption id="attachment_83763" align="aligncenter" width="1200"]
Kesar Dhaba[/caption]
Kesar Dhaba[/caption]
नगर निगम की सील तोड़ दी
नगर निगम ने नोटिस जारी करने के बाद केसर (Kesar Dhaba) और मक्खन ढाबे (Makhan Dhaba) पर कोई कार्रवाई नहीं की। रविंदरपाल सिंह चड्ढा के मुताबिक दोनों इमारत पूरी तरह से अवैध रूप से बनाई गई। शिकायत के बाद इसे एक बार सील भी किया गया था, लेकिन इमारत मालिक ने दबंगई दिखाते हुए निगम की सील ही तोड़ दी। जिससे इसकी शिकायत स्थानीय निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई।यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?
रविंदरपाल सिंह चड्ढा के मुताबिक केसर और मक्खन ढाबा नाजायज रूप से बनाया गया। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए की राजस्व का नुकसान हुआ। यही नहीं उक्त ढाबा मालिक ने ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर लिया और पेड़ भी कटवा दिया। इसकी शिकायत विजीलैंस ब्यूरो से की गई। विजीलैंस ब्यूरो के उच्च अधिकारियों की जांच में शिकायत सही पाई गई, इसके बाद कार्रवाई की सिफारिश की गई है।पढ़ें आदेश की कापी