Sunday, 28 September 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर के मालको में अवैध रूप से बन गई मार्केट, सरकार को लगा लाखों का चूना, कमिश्नर से शिकायत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर में अवैध रूप से हो रहे कामर्शियल निर्माण की शिकायतें नगर निगम, पुडा और जेडीए के दफ्तरों के साथ साथ डीसी और मुख्यमंत्री दफ्तर में पहुंच रही है। हिदायतों के बाद भी अवैध निर्माणों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
Malko Illegal Shops News[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
ताजा मामला जालंधर (Jalandhar) के मालकों क्षेत्र का सामने आया है। मालकों (Malko) इलाके में अवैध रूप से मार्केट बनाई गई है। जिसकी शिकायत आरटीआई (RTI) एक्टिविस्ट द्वारा किया गया है। आरोप है कि उक्त मार्केट में कई अवैध दुकान बनाकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया है। [caption id="attachment_87202" align="aligncenter" width="1200"]
Malko Illegal Shops News[/caption]