ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 21 August 2025

Jalandhar News: जालंधर के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, समर्थकों को घसीटा, जमकर हंगामा

डेली संवाद, जालंधर/शाहकोट। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक केडी भंडारी (KD Bhandari) और शाहकोट के भाजपा नेता हरदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। यहां तक की पुलिस ने भाजपा नेताओं को घसीट कर जबरन हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू, नार्थ हलके के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा नेता हरदीप सिंह की अगुवाई में शाहकोट के दानामंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित योजनाओं को लेकर कैंप लगाया गया था। इस कैंप में केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सहूलियतों के बारे में लोगों को बताना और उन्हें सुविधा मुहैया करवाने का काम किया जाता है। [caption id="attachment_82347" align="aligncenter" width="1200"] BJP Hardeep Singh BJP Hardeep Singh[/caption]

पीएम योजनाओं के बारे में लगाया था कैंप

शाहकोट के दानामंडी में आज केडी भंडारी और हरदीप सिंह ने कैंप शुरू किया तो वहां भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पहुंचते ही केडी भंडारी और हरदीप सिंह को पकड़ लिया। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जबरन नारेबाजी की। [caption id="attachment_82349" align="aligncenter" width="1200"] KD Bhandari KD Bhandari[/caption] पुलिस ने केडी भंडारी और हरदीप सिंह को हिरासत में ले लिया। इस दौरान विरोध करने पर पुलिस ने भाजपा नेताओं को घसीटा और उन्हें अपनी गाड़ी में डाल लिया। इस के बाद भाजपा वर्करों ने प्रदर्शन किया।