Tuesday, 16 September 2025
राजनीति
Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू की अगुवाई में AAP सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब सरकार द्वारा 12,000 करोड़ के डिजास्टर फंड में घोटाला किए जाने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू की अगुवाई में भाजपा कार्य़कर्ताओं ने रामामंडी चौक में धरना प्रद्रशन किया। सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार ने डिजास्टर फंड के लिए जो पैसा भेजा, पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने उसका गबन कर लिया।
Sushil Rinku BJP Punjab[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि आज पूरा प्रदेश बाढ़ की भीषण स्थिति से जूझ रहा है और पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए डिजास्टर फंड के 12,000 करोड़ का गबन कर चुकी है। [caption id="attachment_73558" align="aligncenter" width="1200"]
Sushil Rinku BJP Punjab[/caption]