Wednesday, 26 November 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर के एसियन हार्ट केयर सैंटर के डाक्टर पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के एसियन हार्ट केयर सैंटर (Asian Heart Care Centre) के डाक्टरों पर जालंधर के ग्रोवर कालोनी निवासी मानसी कपूर ने लापरवाही और ज्यादा पैसे लेने का आरोप लगाया। मानसी ने कहा कि उनके पति रितेश कपूर को आनन फानन में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी जान बच पाई।
जानकारी के मुताबिक जालंधर
(Jalandhar)
के ग्रोवर कालोनी निवासी रितेश कपूर की अचानक तबियत बिगड़ गई। उनके घरवालों ने उन्हें तत्काल अरमान अस्पताल (Armaan Multispeciality Hospital) के साथ एसियन हार्ट केयर सैंटर में भर्ती करवाया। रितेश कपूर की पत्नी मानसी कपूर ने बताया कि अस्पताल के डाक्टरों ने पहले 80 हजार रुपए जमा करवा लिए फिर रितेश को भर्ती किया।
[caption id="attachment_88970" align="aligncenter" width="1200"]
Doctor[/caption]
मानसी कपूर की शिकायत[/caption]
Hospital Death Case ( टीचर की फाइल फोटो)[/caption]
उधर, अरमान अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एसियन हार्ट केयर सैंटर से उनका कोई लेना देना नहीं है। एसियन हार्ट केयर सैंटर अलग है। जिसके डाक्टर अलग हैं।
Doctor[/caption]
अस्पताल में हालत बिगड़ी
करीब एक घंटे तक पति रितेश की हालत ठीक नहीं हुई तो वे अपने पति को लेकर फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। फोर्टिस अस्पताल के डाक्टरों ने स्टंट डालकर उनके पति को बचाया। मानसी ने आरोप लगाया कि 80 हजार रुपए लेने के बाद भी एसियन हार्ट केयर सैंटर के डाक्टरों ने ठीक से इलाज नहीं किया। जिससे उनके पति की हालत और बिगड़ गई।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
मानसी कपूर ने बताया कि 80 हजार रुपए लेने के बाद एसियन हार्ट केयर सैंटर में ठीक से इलाज नहीं हुआ। जिससे दूसरे अस्पताल ले जाकर इलाज करवाना पड़ा, जहां उनके पति को स्टंट डालकर बचाया गया। मानसी ने कहा कि इसकी शिकायत जालंधर सैंट्रल हलके के प्रभारी AAP नेता नितिन कोहली से की गई है। [caption id="attachment_93713" align="aligncenter" width="768"]
मानसी कपूर की शिकायत[/caption]
टीचर को नहीं मिला इंसाफ
आपको बता दें कि इससे पहले भी अस्पताल विवादों में रहा है। महिला टीचर मामूली आपरेशन करवाने आई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अब महिला टीचर के परिवार वाले इंसाफ के लिए दर दर भटक रहे हैं। परिवार वालों ने मांग की है कि अस्पताल के डाक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। [caption id="attachment_93707" align="aligncenter" width="1200"]
Hospital Death Case ( टीचर की फाइल फोटो)[/caption]
उधर, अरमान अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि एसियन हार्ट केयर सैंटर से उनका कोई लेना देना नहीं है। एसियन हार्ट केयर सैंटर अलग है। जिसके डाक्टर अलग हैं।