Sunday, 15 June 2025
पंजाब
Jalandhar News: कनाडा में स्थित मंदिर के अध्यक्ष के कार्यालय पर गोलीबारी, इस गैंग ने मांगे 20 लाख डॉलर की फिरौती
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: कनाडा में लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष और कारोबारी सतीश कुमार की प्रॉपर्टी पर पिछले एक हफ्ते में तीसरी प्रॉपटी पर फायरिंग हुई है। ये फायरिंग
कनाडा (Canada)
के सरे में स्थित यॉर्क सेंटर में हुई। यहां पर सतीश कुमार का अकाउंटिंग व्यवसाय के नाम से ऑफिस है। बीते दिनों लॉरेंस गैंग ने पिछली दो घटनाओं की जिम्मेदारी ली थी और तीसरी भी उन्हीं द्वारा करवाए जाने का शक है।
[caption id="attachment_74771" align="aligncenter" width="512"]
The Lawrence Gang took responsibility in the case.[/caption]
Lawrence Bishnoi[/caption]
The Lawrence Gang took responsibility in the case.[/caption]
लॉरेंस गैंग ने मांगे 20 लाख डॉलर
बता दें कि भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के साथी गैंग गोल्डी ढिल्लों द्वारा मामले में करीब 20 लाख कनाडाई डॉलर फिरौती मांगी गई थी। मगर उक्त फिरौती देने से मना करने के बाद पिछले एक हफ्ते में सतीश कुमार की तीन प्रॉपर्टीज पर गोली चलवाई गई है। खास बात ये थी कि जिम्मेदारी लेते हुए गोल्डी बराड़ और गोदारा का नाम नहीं लिखा गया था। जबकि नए गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और अर्जू बिश्नोई उनके गिरोह से जुड़े हुए नजर आया था। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम संपत्ति के मालिक व लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा- ये वारदात बीती 7 जून को सुबह करीब ढ़ाई बजे हुई। इससे पहले दो साल पहले दिसंबर माह में भी सतीश कुमार के बेटे के घर पर फायरिंग हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने करीब 14 गोलियां चलाई थी। बता दें कि लक्ष्मी नारायण मंदिर कनाडा में हिंदुओं के लिए काफी मान्यता वाला मंदिर माना गया है। ऐसा चौथी बार हुआ है कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के किसी पदाधिकारी को बदमाशों द्वारा टारगेट किया गया हो। अब सरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। [caption id="attachment_3838" align="aligncenter" width="800"]
Lawrence Bishnoi[/caption]