ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 14 June 2025

Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने गुरुद्वारा छेवीं पातशाही बस्ती शेख में मत्था टेका

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के बस्ती शेख स्थित गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में श्री हरगोबिंद साहिब जी का 430वां प्रकाश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और अरदास की।

कीर्तन का आयोजन

श्री हरगोबिंद साहिब जी का 430वां प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजरी लगाई। गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकते हुए पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि शांति, भक्ति एवं सेवाभाव को सर्वोपरि रखकर गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने सिख धर्म को जनकल्याण का माध्यम बनाने में अमूल्य योगदान दिया। [caption id="attachment_74660" align="aligncenter" width="1200"] पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने गुरुद्वारा छेवीं पातशाही बस्ती शेख में मत्था टेका पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने गुरुद्वारा छेवीं पातशाही बस्ती शेख में मत्था टेका[/caption] यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम सुशील रिंकू ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के प्रति गुरु हरगोबिंद साहिब जी का साहस, शौर्य और समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के पदाधिकारियों ने सुशील रिंकू को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।