Sunday, 28 September 2025
पंजाब
Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू के ससुर व पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू के पिता श्री प्रीतम दास जी का निधन
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू के ससुर और पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू के पिता श्री प्रीतम दास जी का आज स्वर्गवास हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे बस्ती गुजां श्मशानघाट में होगा।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
पूर्व पार्षद सुनीता रिंकू के पिता श्री प्रीतम दास जी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान रविवार यानी आज उनका स्वर्गवास हो गया। पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने बताया कि ससुर स्व. श्री प्रीतम दास जी की शवयात्रा एकता विहार 120 फुटी रोड से आज दोपहर 3.30 बजे चलेगी।