ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 09 February 2025

Jalandhar News: दो दिन तक बंद रहेंगी ये दुकानें, पढ़ें डीसी का आदेश

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर में श्री गुरु रविदास जी (Guru Ravidas Maharaj Ji) का प्रकाशोत्सव 12 फरवरी को मनाया जा रहा है। वहीं 11 फरवरी को जालंधर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

इसे लेकर जालंधर (Jalandhar) में 2 दिन यानि 11 और 12 फरवरी को शोभा यात्रा मार्ग व धार्मिक समारोह वाली जगह के पास मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके चलते 2 दिन ये दुकानें बंद रहेंगी।

जिला मजिस्ट्रेट ने दिए आदेश

बता दें कि जिला प्रशासन ने 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल (Himanshu Aggarwal) ने 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव और 11 फरवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा के मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है।