Sunday, 28 September 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर के ED दफ्तर में गवाही देने जा रहे कारोबारी की जमकर पिटाई
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: शहर में एक युवक को बदमाशों ने रास्ते में रोक कर उसे बुरी तरह पीटा। ये मामला पंजाब के ज़िले
जालंधर (Jalandhar)
का है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में ED के दफ्तर (ED Office) में बयान दर्ज करवा कर निकले एक गवाह पर रास्ते में हमला कर दिया गया।
[caption id="attachment_78624" align="aligncenter" width="1200"]
ED[/caption]
ED[/caption]
ED दफ्तर बयान दर्ज करवाने जा रहे गवाह पर हमला
जालंधर में ED के दफ्तर में बयान दर्ज करवा कर निकले एक गवाह पर रास्ते में हमला करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बठिंडा के रियल एस्टेट कारोबारी गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और उन्हें निशाना बनाया, जिससे वह घायल हो गए।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को जब वह जालंधर में ईडी दफ्तर से बाहर आए, तो उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने कहा कि यदि उन्होंने बलजिंदर सिंह के खिलाफ बयान दिया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस घटना के बाद जब वह मलेरकोटला रोड की ओर बढ़ रहे थे, तो डेहलों चौक पर दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली।