ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 30 July 2026

Jalandhar News: मेयर वनीत धीर का बड़ा सियासी दांव, भाजपा और बसपा के दिग्गज नेता AAP में शामिल

Jalandhar News: मेयर वनीत धीर का बड़ा सियासी दांव, भाजपा और बसपा के दिग्गज नेता AAP में शामिल

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नार्थ विधानसभा हलके का प्रभारी बनने के बाद मेयर वनीत धीर ने राजनीतिक मैदान में बड़ा दांव खेलते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को झटका दिया है। बुधवार को भाजपा और बसपा के दो वरिष्ठ नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम को जालंधर नार्थ की राजनीति में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब बसपा के पूर्व पार्षद एवं पूर्व हल्का इंचार्ज चौधरी रोशन लाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश गोगी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में AAP की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

संगठनात्मक ताकत मजबूत - मेयर

जालंधर नार्थ हलके के प्रभारी एवं मेयर वनीत धीर ने कहा कि -

भाजपा और बसपा के अनुभवी नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी की संगठनात्मक ताकत और जमीनी पकड़ पहले से अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि AAP लगातार लोगों के विश्वास पर खरी उतर रही है, जिसके चलते अन्य दलों के नेता भी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।

इस दौरान चौधरी रोशन लाल ने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितैषी योजनाओं, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई और विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

ईमानदारी से काम कर रही है

वहीं सतीश गोगी ने कहा कि वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पंजाब के विकास के लिए ईमानदारी से काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपने क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने दोनों नेताओं को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जालंधर नार्थ में इन नेताओं के AAP में शामिल होने से आगामी चुनावी समीकरणों पर असर पड़ सकता है और पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर फायदा मिल सकता है।