ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 21 June 2025

Jalandhar News: शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभदायक- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

Jalandhar News: शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभदायक- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर ने योग को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताते हुए जालंधर के लोगों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ रहने व खुशहाल जीवन जीने के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।

इक धरती, इक सेहत लयी योग सी

वे आज ई.एस.आई. अस्पताल जालंधर ( Jalandhar ) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे, जिसका विषय ' इक धरती, इक सेहत लयी योग सी'। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्वस्थ व प्रगतिशील जीवन के लिए योग देश में सदियों से चली आ रही परंपरा है। उन्होंने कहा कि आजकल जब तनावपूर्ण जीवन व गलत जीवनशैली के कारण होने वाली बीमारियां मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं, तब योग हमें बीमारियों से बचाने में काफी मददगार साबित हो सकता है।

‘सी.एम. दी योगशाला’ प्रोग्राम शुरू

उन्होंने कहा कि योग के महत्व को समझते हुए पंजाब सरकार ने ‘सी.एम. दी योगशाला’ प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें सरकार की ओर से निशुल्क योग कक्षाएं लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में रोजाना 155 से अधिक ऐसी कक्षाएं लगाई जाती हैं, जिनमें 5000 से अधिक प्रतिभागी योग प्रशिक्षकों की देख-रेख में योग के स्वास्थ्य लाभ उठा रहे हैं।

विभिन्न योग आसनों का प्रशिक्षण दिया

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रोजाना कम से कम एक घंटा योग के लिए निकालें, ताकि उन्हें स्वस्थ जीवन का लाभ मिल सके। इससे पहले जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. वीनू खन्ना ने जिला स्तरीय समारोह में पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत किया। प्रतिभागियों को आयुर्वेदिक विभाग के विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योग आसनों का प्रशिक्षण दिया गया।