Tuesday, 03 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: नितिन कोहली ने गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: लाडोवाली रोड स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट बड़े ही उत्साह और रंगारंग माहौल में आयोजित की गई।
इस अवसर पर नितिन कोहली, हलका इंचार्ज आम आदमी पार्टी (AAP) जालंधर (
Jalandhar
) सेंट्रल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
Nitin Kohli attended the annual sports meet[/caption]
पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जोश के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
अपने संबोधन में नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने कहा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ जीवन में अनुशासन, टीम वर्क और आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश की असली ताकत हैं और ऐसे आयोजन उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। [caption id="attachment_104007" align="aligncenter" width="1200"]
Nitin Kohli attended the annual sports meet[/caption]