Wednesday, 01 July 2026
पंजाब
Jalandhar News: सीएम भगवंत मान के ऐतिहासिक फैसले का नितिन कोहली के कार्यालय में स्वागत, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ पर मनाई गई खुशी
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान किया गया एक बड़ा वादा आज पूरा हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस योजना के तहत आज से राज्य की लगभग 40 लाख पंजीकृत महिलाओं के बैंक खातों में राशि जमा होनी शुरू हो जाएगी।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। उपस्थित महिलाओं ने राज्य की माताओं और बेटियों के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी का धन्यवाद किया।
एक ऐतिहासिक कदम
इस अवसर पर नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की सराहना करते हुए कहा कि आज से इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त जमा होनी शुरू हो गई है। उन्होंने इसे महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
नितिन कोहली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक और बड़ा वादा पूरा करते हुए पंजाब की माताओं और बहनों को महत्वपूर्ण सौगात दी है। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये प्रतिमाह तथा अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।