Thursday, 23 April 2026
जालंधर
Jalandhar News: नितिन कोहली ने अमर बाग श्मशान भूमि के वर्षों पुराने रुके काम को शुरू करवाया
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: वार्ड नंबर 19 में लाडोवाली रोड (बीएसएफ चौक के पास) स्थित अमर बाग श्मशान भूमि में कई वर्षों से रुके पड़े विकास कार्य शुरू हो गए हैं। यह काम नितिन कोहली (आम आदमी पार्टी, जालंधर (
Jalandhar
) सेंट्रल इंचार्ज) के प्रयासों से शुरू हुए हैं, जिससे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
इलाका वासियों और श्मशान भूमि कमेटी की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यहां बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इसके तहत नया फर्श तैयार किया जा रहा है, नए कुंड बनाए जा रहे हैं, शेड लगाया जा रहा है, उचित रोशनी के लिए लाइटें लगाई जा रही हैं और मुख्य द्वार (मेन गेट) भी नया बनाया जा रहा है, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।