ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 12 November 2026

Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ से टिकट मिलने पर मेयर वनीत धीर ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार, विकास को लेकर किया बड़ा वादा

Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ से टिकट मिलने पर मेयर वनीत धीर ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार, विकास को लेकर किया बड़ा वादा

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मेयर वनीत धीर ने पार्टी की समूची लीडरशिप का दिल से आभार जताया है। उन्होंने टिकट मिलने पर अपने समर्थकों, हलका निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले प्यार और सम्मान के लिए भी धन्यवाद किया।

वनीत धीर ने कहा कि जालंधर नॉर्थ से उन्हें उम्मीदवार बनाने के लिए वह पार्टी नेतृत्व के आभारी हैं। इस मौके पर उनके साथियों, शुभचिंतकों, हलका निवासियों और पार्टी के मेहनती वर्करों की ओर से मिल रही शुभकामनाएं उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

Mayor Vaneet Dhir
Mayor Vaneet Dhir

जनता के भरोसे को बताया सबसे बड़ी ताकत

वनीत धीर ने कहा कि लोगों का प्यार, सम्मान और भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ की बेहतरी और तरक्की उनकी प्राथमिकता रहेगी। क्षेत्र के विकास के लिए वह पूरी मेहनत से काम करेंगे और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

Mayor Vaneet Dhir
Mayor Vaneet Dhir

जालंधर नॉर्थ में चुनावी सरगर्मियां तेज

AAP की ओर से वनीत धीर को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद जालंधर नॉर्थ में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। टिकट के ऐलान के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में जालंधर नॉर्थ सीट पर मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है।