ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 28 October 2026

Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ में बदल रही इलाके की तस्वीर, हलका इंचार्ज और मेयर वनीत धीर के प्रयासों की लोग कर रहे सराहना

Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ में बदल रही इलाके की तस्वीर, हलका इंचार्ज और मेयर वनीत धीर के प्रयासों की लोग कर रहे सराहना

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ हलके में विकास कार्यों को लेकर आजकल खूब चर्चा हो रही है। हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) के प्रयासों से इलाके की तस्वीर तेजी के साथ बदल रही है। जिसका लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जालंधर नार्थ हलके के लोगों का कहना है कि जिन कामों के लिए उन्हें कई वर्षों से इंतजार करना पड़ रहा था, उनमें से कुछ काम अब कुछ ही महीनों में होते दिखाई दे रहे हैं। इसमें दोमोरिया फ्लाई ओवर ब्रिज से लेकर कई काम शामिल है।

जालंधर नॉर्थ में विकास कार्यों पर जोर

जालंधर नॉर्थ (Jalandhar Narth) हलके में बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय समस्याओं को लेकर लोगों की उम्मीदें लंबे समय से बनी हुई हैं। ऐसे में इलाके में हो रहे विकास कार्यों को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'

हलके के लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में बदलाव की उम्मीद के साथ वे लंबे समय से विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे थे। लेकिन कई से कोई काम नहीं हो रहा था। मेयर वनीत धीर ने जबसे हलके का कामकाज संभाला है, तब से विकास कामों में तेजी है।

View post on X

लोगों ने कहा- कई सालों से अटके काम अब हो रहे हैं

लोगों के अनुसार, कुछ ऐसे काम भी आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, जिनके लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। लोगों ने उम्मीद जताई कि विकास कार्यों की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी और क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर की ओर से किए जा रहे प्रयासों को लेकर समर्थकों और स्थानीय निवासियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

जालंधर नॉर्थ में चल रहे विकास कार्यों को देखते हुए लोगों ने कहा है कि सड़क, सफाई, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेजी के साथ हो रहा है।